OTHERS

उन्नत खेती की तकनीकों और योजनाओं की जानकारी पाने का प्रमुख मंच है किसान मेला

आत्मा की ओर से बाजार समिति परिसर में दो दिवसीय किसान मेला का हुआ भव्य आगाज

न्यूज विजन। बक्सर
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से गुरुवार को बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का शुभारम्भ किया गया। मेला का उद्घाटन अध्यक्ष, जिला परिषद् सरोज देवी, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ पारसनाथ व जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं मंच संचालन अमान अहमद ने की।

 

अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला किसानों के लिए उन्नत खेती की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक प्रमुख मंच है। यह मेला कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने, आधुनिक मशीनों को देखने और उत्पादकता बढ़ाने के उपाय सीखने का का अवसर प्रदान करता है। उन्होने फार्मर रजिस्ट्री में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों की सराहना की।

 

जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसान अथक परिश्रम कर कृषि व कृषि से सम्बद्ध क्षेत्र में नवान्मेशी कार्य कर रहे हैं। आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला नवोन्मेषी कार्य कर रहे किसानों के लिए सशक्त मंच है, जहां किसानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मौके पर वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ पारसनाथ, कृषि विज्ञान केन्द्र,बक्सर के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख डाॅ देवकरण, नारियल विकास बोड, भारत सरकार के भूतपूर्व निदेशक डाॅ आर के सिंह ने किसानों के बीच जानकारी साझा की।

जिले के प्रगतिशील किसानों के मनोबल को बढ़ाने के उदेश्य से फल-फूल-सब्जी संवर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें सब्जी, मशरुम, फल, अनाज व फूल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्श लाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को चयनित किसानों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

किसान मेला में फार्मर रजिस्ट्री अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, किरण कुमारी, संजू कुमारी, मनोज पासवान, अचंलाधिकारी संतोष प्रितम, संतोष कुमार प्रितम, गौतम कुमार, निलेश शुक्ला, विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोवस्त पदाधिकारी अमित कुमार, अश्रिती अपूर्वा, सौरभ कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव, नेहा कुमारी, विशाल, राकेश कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन दिवाकर कुमार, रविश कुमार, सुधांशु कुमार, कृषि समन्वयक विनय कुमार ओझा, आलोक कुमार पाठक, अनिल कुमार संजय कुमार सिंह, हल्का कर्मचारी चंदन कुमार, जयप्रकाश कुमार, किसान सलाहकार संजय कुमार ओझा को पुरस्कृत किया गया।

किसान मेला में आत्मा, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच, उद्यान विभाग, मत्स्यपालन विभाग, वन विभाग, कृषि यांत्रिकरण विभाग, एफपीओ, भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आकर्षक स्टाॅल लगाकर किसानों के बीच विभागीय जानकारी के साथ-साथ कृषि साहित्य का वितरण किया गया। मदन वाटिका नर्सरी द्वारा आकर्षक नर्सरी की झाॅकी की प्रस्तुति की गई।

मेला में जैविक खेती, मल्चिंग, पराली प्रबंधन, जिले में प्रखंडावार फसलों का उत्पादन से सम्बंधित लाईव माॅडल तैयार किया गया था, जो किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा था। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण गरिमा झारिया, जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती, उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, वेदप्रकाश, सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र शालीग्राम सिंह, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण संस्कृति बी मौर्या आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button