OTHERS

दिव्यांगों के बीच पहुंच महर्षि विश्वामित्र सेना ने किया कम्बल वितरण 

समाज के हर जरूरतमंद की मदद करना हमारा लक्ष्य : राजकुमार चौबे 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के रेड क्रॉस के समीप दिव्यांग जनों के कार्यालय में पहुंच महर्षि विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने सैकड़ों दिव्यांगों को कंबल बांटकर मानव सेवा परम धर्म को चरितार्थ किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों हजारों की संख्या में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को उनके द्वारा पीपी रोड स्थित इन्द्रधनुष प्रतिष्ठान पर कंबल वितरित किया गया था।

 

कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांग जन संगठन सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद की मदद ही तो हमारा लक्ष्य है। अभाव में ही लोग धर्म परिवर्तन जैसे वाकया पर उतारू हो जाते हैं। सनातन संस्कृति के  रक्षा के लिए समाज के सभी सम्पन्न लोगों को सामने आना पड़ेगा। आपके के हर सुख दुख में सेना साथ है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने बेझिझक आप अपनी बात फाउंडेशन के समक्ष रख सकते हैं। आपकी हर कमी पूरी की जाएगी।

 

इसके साथ ही मकर संक्रांति आने तक लगातार पूरे शाहाबाद क्षेत्र में विश्वामित्र सेना द्वारा अलग-अलग जगह पर कंबल वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। मौके पर शाहाबाद संयोजक रवि राज, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, हरिशंकर दुबे, संजय कुमार, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केसरी, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर पाल, पप्पू जायसवाल, पिंटू वर्मा, समेत दर्जनों दिव्यांग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button