जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास द्वारा मनाया गया कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह
36 वर्षों के बाद केंद्र सरकार ने भारत रत्न की उपाधि से जननायक कर्पूरी ठाकुर को नवाज कर नाई समाज को दिया सम्मान : दीनानाथ ठाकुर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि देने के ऐतिहासिक फैसले पर पूरे प्रदेश के साथ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसको लेकर बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास द्वारा प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ नेता दीनानाथ ठाकुर के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वां जन्म शताब्दी मनाई गई। जिसका संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया।








कार्यक्रम का शुभारम्भ उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि 36 वर्षों के बाद केंद्र सरकार ने भारत रत्न की उपाधि से जननायक कर्पूरी ठाकुर नवाजा है। हम भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं कि हम नाईयों का मान सम्मान मिला। रामइकबाल ठाकुर ने कहा की लंबे समय तक से लड़ाई लड़ने और चीर लंबित मांगों पर के उपर केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाजा है। हम सभी केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।



कार्यक्रम में बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर, सत्यनारायण ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, करीमन ठाकुर, गोविंद प्रधान, सत्येंद्र कुशवाहा, वशिष्ठ ठाकुर, त्रिलोकी ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, हीरालाल ठाकुर, कल्लू बारी, मुन्ना राजभर, अजीत राजभर, कृष्णावती देवी, राजेश बारी, भृगुनाथ चौहान, बेनीमाधव राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

