न्यूज़ विज़न। बक्सर
जियुतिया पर्व को लेकर शनिवार को नगर के प्रमुख रामरेखा घाट के अलावा विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। घाट पर स्नान, दान करने के साथ ही बेटे की दीर्घायु के लिए माताएं ‘जियुतिया माई’ की पूजा अर्चना की।
गंगा घाट पर पूजन करती महिलाये
जिले के प्रमुख रामरेखा घाट पर जगह-जगह बैठे पंडितों द्वारा माताओं को व्रत की कथा सुनाई गई। महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा घाट के अलावा विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात है, जिसके बाद भी जाम की स्थिति बन जा रही है। शनिवार को 12 बजे के बाद महिला व्रतियों का भीड़ गंगा घाटों पर जुटनी शुरू हो गई। विभिन्न साधनों से महिला गंगा स्नान के लिए पहुंची। जाम को देखते हुए व्रती महिलाओं के वाहनों को किला मैदान में ही खड़ा कर दिया गया। वहां से पैदल ही महिला गंगा घाट तक पहुंची। जियुतिया व्रत की कथा सुनती महिलाये
इसके अलावा बक्सर के नाथ बाबा घाट, बंगला घाट, सती घाट आदि जगहों पर महिलाओं की भीड़ को बांटा गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से वीर कुंवर सिंह चौक,ज्योति प्रकाश चौक,अम्बेडकर चौक, किला के पास समेत अन्य स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है।यह पूजा-अर्चना का क्रम देर शाम तक चलता रहेगा। व्रती महिलाएं रविवार को प्रसाद खाकर व्रत का पारण करेंगी। पंडित लाला बाबा ने बताया कि इस व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रहकर पुत्र की प्राप्ति या उसकी दीर्घायु की कामना करती हैं। जितिया व्रत बहुत कठिन व्रत माना जाता है। यह व्रत 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक रखा जाता है और दौरान पानी तक ग्रहण नहीं किया जाता है।