न्यूज विजन । बक्सर
गुरुवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के मानस भवन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा जिला स्थित स्नातक स्तरीय महाविद्यालय के लिए सी.बी.सी.ए. रेगुलेशन के तहत 4 वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सी.बी.सी.ए. कार्यशाला के संयोजक डॉक्टर कुंदन कुमार सिंह, सह संयोजक डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार तथा बिहार सरकार के शैक्षिक सलाहकार डॉक्टर एनके अग्रवाल द्वारा 4 वर्षीय डिग्री कोर्स के नियमों को विधि पूर्वक समझाया गया। कार्यशाला में शामिल विभिन्न कॉलेजो के प्रचार्य व् सहायक शिक्षक
बिहार सरकार के शैक्षणिक सलाहकार डॉ अग्रवाल ने 4 वर्षीय डिग्री कोर्स के महत्व पर विधिपूर्वक बारीकियां से प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र पाठक द्वारा की गई। प्रधानाचार्य द्वारा महाविद्यालय से इंटर की पढ़ाई खत्म करने हेतु शैक्षणिक सलाहकार से आग्रह की गई कि वे वह इस दिशा में सरकार से बात करेंगे। इसका समर्थन महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने एक स्वर में किया। मंच का संचालन चिन्मय प्रकाश झा लेखपाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय संस्कृत विभाग के विभाग विभाग अध्यक्ष डॉ रवि प्रभात द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला के दो अंगीभूत महाविद्यालय तथा 11 सम्बद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं महाविद्यालय के दो-दो शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।