OTHERS

प्रमिला देवी के निधन से जमुआ डेरा में पसरा मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक राम बचन सिंह यादव की धर्मपत्नी का 60 वर्ष की उम्र में निधन, चरित्रवन श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआ डेरा गांव निवासी एवं संस्कृत प्राथमिक उच्च विद्यालय, डिहरिया, बक्सर के पूर्व प्रधानाध्यापक राम बचन सिंह यादव की धर्मपत्नी प्रमिला देवी का बुधवार, 22 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जमुआ डेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों एवं शुभचिंतकों की आंखें नम हो उठीं।

 

प्रमिला देवी के निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय प्रमिला देवी अपने पीछे पति राम बचन सिंह यादव के अलावा चार पुत्र मुरारी कुमार यादव, मनोहर सिंह यादव, भरत सिंह यादव एवं शत्रुघ्न कुमार यादव तथा शादीशुदा पुत्री माया देवी सहित पौत्र-पौत्रियों से भरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

गुरुवार को बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ प्रमिला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति राम बचन सिंह यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। प्रमिला देवी के निधन पर मुसमात रत्ना कुंवर संस्कृत प्राथमिक संस्कृत उच्च विद्यालय, डिहरिया के सचिव मुख्यदेव राय, साधु शरण प्राथमिक शिक्षा उच्च विद्यालय, दीवान के बड़का गांव के सचिव, समाजसेवी त्रिलोकी नाथ सिंह, दिनेश सिंह यादव, हरि कुमार राम, अभिमन्यु राम समेत अन्य गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने कहा कि प्रमिला देवी का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button