सेमरॉक संस्कार स्कूल में सत्र 2027-28 के नामांकन की शुरुआत, 31 अक्टूबर तक फ्री एडमिशन का फेस्टिवल ऑफर
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अभिभावकों में उत्साह, पढ़ाई के साथ खेलकूद, मानसिक विकास और अन्य गतिविधियों पर विशेष जोर

न्यूज विज़न। बक्सर
बक्सर शहर के बाईपास रोड स्थित अभिभावकों के भरोसेमंद शिक्षण संस्थान सेमरॉक संस्कार स्कूल में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए सत्र 2027-2028 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से नए सत्र में बच्चों के प्रवेश को लेकर विशेष फेस्टिवल ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत 31 अक्टूबर तक फ्री एडमिशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस ऑफर को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
नामांकन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य पूनम किरण ने बताया कि सत्र 2027-2028 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए समय रहते विद्यालय में नामांकन कराकर अपने बच्चे की सीट सुरक्षित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल ऑफर के तहत 31 अक्टूबर तक फ्री एडमिशन का अवसर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्राचार्य पूनम किरण ने कहा कि सेमरॉक संस्कार स्कूल में बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रखा जाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, मानसिक विकास, रचनात्मक गतिविधियों और अन्य शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और रुचि को विकसित करने का अवसर देना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर विशेष फोकस किया जाता है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाना है।
ऐसे में यदि अभिभावक अपने बच्चों के लिए नए सत्र 2027-2028 में नामांकन कराने की योजना बना रहे हैं, तो 31 अक्टूबर तक चल रहे फेस्टिवल ऑफर के तहत फ्री एडमिशन का लाभ उठाकर अपने बच्चे की सीट सुरक्षित करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए 9771495001 पर संपर्क कर सकते है।




