OTHERS

गार्गी राय ने NEET 2026 में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 25061 किया हासिल

नई बाजार निवासी डॉ. उमेश राय की पुत्री और मुकुल राय की भतीजी गार्गी की सफलता से परिवार व शहर में खुशी का माहौल, शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

न्यूज विज़न। बक्सर
जिले के नई बाजार की होनहार बेटी गार्गी राय ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गार्गी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25061 प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है।

गार्गी राय नई बाजार निवासी डॉ. उमेश राय की पुत्री तथा मुकुल राय की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिजनों ने इसे गार्गी की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।

गार्गी की सफलता की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि गार्गी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और डॉक्टर बनने का सपना लेकर लगातार मेहनत करती रही हैं। उनकी इस सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गार्गी राय की इस उपलब्धि पर नई बाजार सहित पूरे बक्सर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल चिकित्सा जीवन की मंगलकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button