OTHERS

रामरेखा घाट श्री रामेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों का चयन, एसडीओ की मौजूदगी में लॉटरी से चुने गए 10 सदस्य

उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर हुआ चयन, जिला पदाधिकारी के माध्यम से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद को भेजी जाएगी अनुशंसा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामेश्वर नाथ मंदिर, सेवाश्रम न्यास समिति, रामरेखा घाट, बक्सर के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मंदिर की 11 सदस्यीय न्यास समिति के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। इसके लिए विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को बैठक में आमंत्रित किया गया था। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया।

 

इस संबंध में बताया गया कि पटना उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या 17322/2022 में 23 जुलाई 2024 को पारित आदेश के आलोक में श्री रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति की 11 सदस्यीय समिति का गठन शीघ्र करने का निर्देश दिया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना ने अपने पत्रांक-207 दिनांक 20 मई 2026 के माध्यम से जिला पदाधिकारी, बक्सर को सूचित किया कि नई न्यास समिति के गठन की विस्तृत प्रक्रिया एवं नियमावली परिषद स्तर पर विचाराधीन है। जब तक नई नियमावली लागू नहीं हो जाती, तब तक जिला प्रशासन को अंतरिम रूप से मंदिर की न्यास समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अपर समाहर्ता, बक्सर ने अपने पत्रांक 03-1547/रा०, दिनांक 3 जून 2026 के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर को स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया था। इसी के अनुपालन में मंगलवार को बैठक आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

 

लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ जिसमे उपाध्यक्ष: शिवजी चौरसिया, सचिव: पवन कुमार, कोषाध्यक्ष: भैरवनाथ वर्मा, सदस्य: आराधना कुमारी, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार चौबे, नंदलाल जायसवाल, शशि कला चौबे, रेणु कुमारी, रुपेश कुमार चौरसिया का नाम शामिल है।  बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चयनित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची अनुशंसा के साथ जिला पदाधिकारी, बक्सर के माध्यम से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना को अनुमोदन के लिए भेजी जा रही है। परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद समिति विधिवत कार्यभार संभालेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button