OTHERS

तनिष्क बक्सर में बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता ने बिखेरे रंग, 16 से 20 जुलाई तक ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड’ में मिलेगा 40% तक का लाभ

'मैथली कलेक्शन' थीम पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान; शुभ विवाह ऑफर और गोल्ड एक्सचेंज पर भी ग्राहकों के लिए आकर्षक सुविधाएं

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के ज्योति चौक, स्टेशन रोड स्थित तनिष्क बक्सर शोरूम में रविवार को बच्चों के लिए एक विशेष ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय तनिष्क के ‘मैथली कलेक्शन’ की ज्वेलरी रहा, जो बिहार की विश्वप्रसिद्ध मधुबनी कला से प्रेरित है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले पांच बच्चों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मासूम मुस्कान और नटखट अंदाज ने पूरे शोरूम का माहौल खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने अपने परिजनों के साथ डांस, गीत-संगीत तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ इन यादगार पलों का आनंद लिया और तनिष्क की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ परिवारों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर शोरूम में प्रदर्शित डायमंड ज्वेलरी के नए कलेक्शन भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। आधुनिक डिजाइनों, उत्कृष्ट कारीगरी और आकर्षक फिनिशिंग से सजे इन कलेक्शनों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया और उनके प्रति विशेष रुचि दिखाई।

 

तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के साथ-साथ परिवारों को खुशियों के यादगार पल देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 20 जुलाई तक शोरूम में ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन के दौरान तनिष्क के Encircle मेंबर (पूर्व से जुड़े ग्राहकों) को 1 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं इन पांच दिनों के दौरान ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर विभिन्न आकर्षक ऑफर्स के साथ 21 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ‘शुभ विवाह ऑफर’ के तहत ग्राहकों को गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर ग्राहकों को बाजार मूल्य की तुलना में बेहतर एक्सचेंज वैल्यू प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने पुराने आभूषणों को अधिक लाभदायक तरीके से बदल सकेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तनिष्क बक्सर की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सीनियर रिटेल सेल्स ऑफिसर उत्तम, शिखा और पूजा के साथ योगेश, प्रिंस, अंशु, संध्या, अमन, आयुष, छाया, पल्लवी, प्रदीप एवं वैभव सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से सभी ग्राहकों से अपील की गई कि वे 16 से 20 जुलाई के बीच शोरूम पहुंचकर फेस्टिवल ऑफ डायमंड, शुभ विवाह ऑफर तथा गोल्ड एक्सचेंज की विशेष सुविधाओं का लाभ उठाएं और तनिष्क के नवीनतम डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन का अनुभव करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button