OTHERS

रोजगार का सुनहरा मौका, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में Sales Executive समेत कई पदों पर भर्ती

12वीं पास युवक-युवतियां कर सकते हैं आवेदन, आकर्षक वेतन के साथ स्थानीय स्तर पर नौकरी का अवसर, संपर्क करें- 9296349191

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के पीपी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप प्रतिष्ठित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। प्रतिष्ठान में Sales Executive सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल खासकर उन युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगी, जो अपने ही शहर में सम्मानजनक नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अपने करियर की बेहतर शुरुआत करना चाहते हैं।

 

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के प्रोप्राइटर परशुराम वर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान में विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो ग्राहकों से मधुर एवं प्रभावशाली संवाद करने में सक्षम हों, मेहनती हों और नई चीजें सीखने की इच्छा रखते हों। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को फुल टाइम कार्य करना होगा। कार्य का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, वेतन अभ्यर्थी की योग्यता, अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर तय किया जाएगा। परशुराम वर्मा ने कहा कि यह रोजगार अवसर विशेष रूप से बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए है, ताकि उन्हें अपने शहर में ही बेहतर रोजगार मिल सके। उन्होंने इच्छुक युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं तो इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द संपर्क करें।

 

भर्ती से जुड़ी प्रमुख बातें

संस्था: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी
कार्य स्थल: पीपी रोड, आईसीआईसीआई बैंक के समीप, बक्सर
पद: Sales Executive सहित अन्य पद
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
कार्य समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
वेतन: योग्यता एवं कार्यकुशलता के अनुसार
संपर्क नंबर: 9296349191

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button