OTHERS

महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव में लगा रक्तदान शिविर, अभिनेता अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने किया उद्घाटन

पत्रकार गुलशन सिंह समेत 55 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ के तहत 25 मई को “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” के सहयोग से महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे शुरू हुए इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू ने स्वयं रक्तदान कर किया।

 

कार्यक्रम में सामूहिक विवाह महोत्सव के अध्यक्ष ओमजी यादव, राजा पाहवा, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव सुमित कुमार मानसिंहका, ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सचिव प्रविव रंजन, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक, रवि रंजन पांडेय एवं आदिल खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी अवसर पर महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ का शुभारंभ देवी जागरण के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सह समाजसेवी रोहतास गोयल, सचिव सुमित मानसिंहका और ओमजी यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रविशंकर शर्मा, आदिल खान, नसीम नायक, प्रियेश, प्रविव रंजन और सैफ अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में कुल 55 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अरविन्द अकेला कल्लू, पत्रकार गुलशन सिंह, रवि रंजन पांडेय, गोविंद कुमार, मो. आरिफ, मो. वसीम, अजीत कुमार, राहुल कुमार, सतीश पांडेय, महेश भौतिक, उमेश सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, विजय केशरी, आनंद कुमार और राहुल वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।

 

सामूहिक विवाह महोत्सव के अध्यक्ष ओमजी यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि “ब्लड का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान महादान और जीवनदान है।” ब्लड बक्सर के कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक ने बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, नाड़ी, तापमान और एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी जैसी जांचें निःशुल्क की जाती हैं, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी देती हैं। आदिल खान ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं और माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना है। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर को सफल बनाने में माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर एवं ब्लड बैंक के डॉ. मेजर पी.के. पांडेय, संतोष चौबे, मो. तहसीम शम्सी, बेबी, जय कुमार और शशि भूषण का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button