OTHERS

बाइपास रोड से मां काली मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाला का पानी

गंदा पानी से होकर गुजरने को विवश हैं श्रद्धालु, वाहन सवारों को भी हो रही परेशानी

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद के कंधे पर शहर की सफाई की जिम्मेदारी है। लेकिन, वह अपने कार्य के प्रति कितना जिम्मेदार है, यह देखना है तो शहर के बाइपास रोड से काली मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की ओर जाकर देखिए। ऐसा लगता है का अभी-अभी भारी बारिश हुई हो।

 

सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है। यूं कहिए कि लगभग दस गए सड़क पानी में डूब गई है। बहते गंदा पानी से राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मां काली मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर परिषद और संबंधित वार्ड पार्षद की उदासीनता के चलते लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। मुहल्लेवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से मुक्ति मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button