OTHERS

CBSE 10th में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो बच्चों ने 98.2% के साथ किया जिला टॉप, अब मेधावी छात्रों को 11th में मिलेगा फीस में छूट

95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 50% तक रियायत, 90% से ऊपर वालों के लिए भी विशेष स्कॉलरशिप योजना लागू

न्यूज़ विज़न।  बक्सर  
जिले के प्रतिष्ठित कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वर्ष 2026 के दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल करते हुए शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों ने 98.2% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है, जिससे स्कूल का नाम रोशन हुआ है।

 

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंधन ने अन्य मेधावी छात्रों के लिए आकर्षक नामांकन योजना की घोषणा की है। स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने बताया कि 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एडमिशन फीस, डिपॉजिट फीस एवं मासिक ट्यूशन फीस में अगले दो वर्षों तक 50% की छूट दी जाएगी। वहीं, 90% से 94.99% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एडमिशन फीस, डिपॉजिट फीस और ट्यूशन फीस में 25% तक की रियायत मिलेगी। यह योजना उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आर्थिक सहूलियत भी चाहते हैं।

 

विद्यालय के परिणामों की बात करें तो एक छात्र ने 96% अंक प्राप्त किए, जबकि दो छात्रों ने 95.4% अंक हासिल किए। इसके अलावा 30 से अधिक छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इन सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के वे सभी छात्र जिन्होंने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस विशेष योजना का लाभ उठाकर नामांकन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय के एडमिशन सेल में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9006953311 एवं 9006953354 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल न केवल मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी नई दिशा देगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button