केन्द्र सरकार की गलत नीति के चलते रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहा देश
रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने जताया विरोध


न्यूज विजन। बक्सर
बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि घरेलू रसोई गैस कि किल्लत पूरा देश जूझ रहा है। उन्होंने इस तरह की स्थिति केंद्र सरकार की नीति के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि घर में खाना बनाने के लिए पशुपालकों के यहां से उपला खरीदी। सिर पर उपला रख उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि देश के सामने रसोई गैस कि किल्लत के साथ ही पेट्रोल-डीजल सहित कई इंधनों कि कमी सामने आनी वाली है। रसोई गैस कि किल्लत ही नहीं पेट्रोलियम के किल्लत से सवारी गाड़ियों पर चलना भी मुश्किल होने वाला है तथा महंगाई भी बढ़ने वाली है। रसोई गैस इंधन कि परेशानी को देखते हुए लोग गोईठा, लकड़ी, कोयला इकठ्ठा करने लगे हैं। सरकार कितना भी चिल्लाये इस किल्लत से देश कि जनता को अब सामना करना ही पड़ेगा।
बेवजह इस परेशानी के दोषी नरेन्द्र मोदी कि सरकार है। यह नरेन्द्र मोदी नहीं सरेन्द्र मोदी कि सरकार है। चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस परेशानी को लेकर बहुत जल्द सड़क पर उतर धरना और प्रदर्शन करेगी।





