OTHERS

भूकम्प परिदृश्य का गठन कर आकस्मिक राहत एवं बचाव कार्य का किया प्रदर्शन

भूकम्प परिदृश्य पर गुरुवार को मॉक एक्सरसाइज भी फिजिकल का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के की ओर से भूकम्प परिदृश्य पर गुरुवार को मॉक एक्सरसाइज भी फिजिकल का आयोजन किला मैदान में किया गया। इस प्रक्रिया में सभी स्टेक होल्डर्स किला मैदान, बक्सर में संभावित भूकम्प से बचाव हेतु आवश्यक उपकरण के साथ इकट्ठा हुए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित समय 8 बजे पूर्वाहन में अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के अभिभाषण से किया गया। उक्त मॉक एक्सरसाईज में NDRF की दो टीम, SDRF UP की टीम, बिहार अग्निशमन सेवा की टीम, बिहार गृहरक्षा वाहिनी बक्सर की टीम एवं पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग, विद्यालयों के बच्चों, DEOC, बक्सर, NCC के सदस्य, रेडक्रॉस सोसायटी, बक्सर, रोटरी क्लब बक्सर के सदस्य, हिन्दुस्तान स्काउड एवं गाईड, बक्सर के सदस्य तथा बक्सर जिल के विभिन्न पदाधिकारीगण एवं प्रबुद्धजन व्यक्तियों द्वारा सहभागिता की गयी।

 

मॉक एक्सरसाइज के लिए स्टेजिंग एरिया के रूप में किला मैदान, बक्सर तथा सिमुलेशन साईट के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर बक्सर को चिन्हित कर NDRF एवं SDRF टीम द्वारा संभावित भूकम्प से बचाव हेतु प्रभावी अभ्यास एवं प्रदर्शन किया गया। समाहरणालय से संभावित भूकम्प की सूचना प्राप्त होते ही सभी टीम अग्निशमन, एम्बुलेन्स इत्यादि तत्काल समाहरणालय परिसर पहुंच कर भूकम्प परिदृश्य का गठन किये तथा आकस्मिक राहत एवं बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button