OTHERS

कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर का 16वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, ‘सुर और ताल का संगम’ थीम पर सजी यादगार संध्या

कथकौली कैम्पस में दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, भक्ति से लेकर आधुनिक संगीत तक बच्चों ने बांधा समां — गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों की रही भव्य उपस्थिति

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव, कथकौली कैम्पस में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि इन्दु त्यागी, राजेश सर, विद्यालय के निदेशक डॉ० मोहन चौबे, सचिव टी. एन. चौबे, कोषाध्यक्ष संजीव चौबे, एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी० एस० राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्या रीता सिंह, उप प्राचार्य द्वय कृष्णकान्त ओझा एवं धर्मवीर दुबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप  प्रज्वलित कर किया गया।

 

मुख्य अतिथि सहित सभी आगत अतिथियों को विद्यालय-निदेशक डॉ० मोहन चौबे द्वारा पुष्प-गुच्छ, स्मृति- चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। अपने स्वागत भाषण में विद्यालय निदेशक डॉ० मोहन चौबे ने मुख्य अतिथि सहित आगत अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से ही इस क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहा है। विद्यालय बच्चों के  सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग ने शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि अच्छी शिक्षा प्रदान करना एक चुनौती है। मैडम ने जोर दिया कि हमें अपने इतिहास एवं संस्कृति को कभी भूलना नहीं चाहिए । यही चीजें हमारे देश की प्रगति में सहायक है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म, वर्ग एवं जाति के लोगों का योगदान इस देश की प्रगति में रहा है, इसे स्वीकार एवं सम्मान करना चाहिए। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा हेतु सतत प्रयास करते हुए अभिभावको से हमेशा संपर्क बनाये रखें।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ० सी० एम० सिंह, कैम्ब्रीज स्कूल डुमरांव के निदेशक त्रिलोकी नाथ चौबे, कैम्ब्रीज स्कूल चौसा के निदेशक संजीव चौबे, कैम्ब्रीज स्कूल इटाढ़ी के निदेशक राजीव चौबे, बिहार सेन्ट्रल स्कूल के निदेशक सरोज सिंह, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल सिंह, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं बक्सर प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन के उपाध्यक्ष भरत प्रसाद, बिरला ओपेन माइंडस स्कूल के प्राचार्य एन० एस० पुनिया, कैम्ब्रीज स्कूल डुमरॉव के प्राचार्य  राजीव प्रधान, कैम्ब्रीज स्कूल चौसा की प्राचार्या वंदना मिश्रा, पाहवा बेंच के सम्मानित अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता अजय मिश्रा, डा. विमलेश राय, राजेंद्र तिवारी, रेड क्रॉस के डॉ श्रवण तिवारी  समेत बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सिंह, रिया सामंता, सोनाली, शिखा, प्रियम, सोनम, प्रेरणा, जूही, कनक श्रीवास्तव, रेखा, रिद्धि, प्रीति, कृति राय, क्षमा, सुप्रिया, अश्विनी शर्मा, निखिल कुमार, संगीता मिश्रा, अलका, अनुराधा, राजेन्द्र पाण्डेय, खुशबू, रिचा इत्यादि शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

इस बार्षिकोत्सव का थीम “सुर और ताल का संगम : यादों से सपनों तक” रखा गया था जिसमें पुराने संगीत परंपरा से लेकर भविष्य के गीत –  संगीत का ताना-बाना बुना गया था। छोटे बाल कलाकारों ने भक्ति, पारंपरिक, क्षेत्रीय संगीत-नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । प्रतिभागियों में अमन, आरती, रिया, आदित्य, श्रेया, बसंती, सान्या, अनुष्का, राजनंदिनी, अविरल, अंशुमान, आद्‌या, पाटली, एलिन, श्रद्धा, जागृति, परिधि, यशु, नैंसी, आराध्या, सुदिक्षा, श्वेतांगी, नव्या, मुस्कान, अभिलाषा, पंखुडी, शुभी, रितिक, रुचिका, आदित्य, उन्नत, अमृता, निहारिका, भव्या, ख़ुशी, सौम्या, अमृतांशु, शिवांश, प्रतीक, सौम्या, आरनवी, आइसा, प्रज्ञा, अतुल्य, नैना, सुनिष्का, प्रज्ञा, प्रिंस, रिया, आरव, अनोखी, वंशिका, मेघा, आद्या, आदित्य, राज्यवर्धन, अभि, मुकुन्द, कासवी, आलंकृत, जिया, आशु, अंश, काव्या, विधि, स्पृहा, वेदांशी, चारू, इत्यादि प्रमुख रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। मंच संचालन श्रीमती रीता सिंह, श्री रवि पाण्डेय, श्री शशिकान्त ओझा, माणिक्या, हर्षिता, नाज़िम एवं वीर श्रीवास्तव द्वारा आकर्षक ढंग से किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार चौबे द्वारा किया गया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button