बक्सर चीनी मिल गुमटी के पास 40 वर्षीय विनोद यादव लापता, परिजन परेशान
इटाढ़ी से लौटते समय गुमटी के समीप उतरे थे, तभी से नहीं लगा कोई सुराग; खोजबीन जारी

न्यूज विज़न । बक्सर
बक्सर सदर प्रखंड के पड़री गांव निवासी विनोद यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद यादव इटाढ़ी में एक बरात में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान वे चीनी मिल गुमटी के पास उतरे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने बताया कि विनोद यादव का रंग सांवला है तथा उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच है। उनके भाई का नाम उमेश यादव एवं बदन यादव है। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को विनोद यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 900687942 पर सूचना देने का कष्ट करें, ताकि उन्हें सकुशल घर लाया जा सके। स्थानीय लोगों से भी अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे लापता व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सके।





