ग्लोबल विजडम स्कूल का 8वां वार्षिक उत्सव ‘जिज्ञासा’ धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां
स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में एसडीएम अविनाश कुमार व डीएसपी गौरव पाण्डेय की मौजूदगी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश


न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में ग्लोबल विजडम स्कूल नियर रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी द्वारा 8 वीं वार्षिक उत्सव उत्साहवर्धक और ऊर्जावान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अविनाश कुमार, डीएसपी गौरव पाण्डेय, रेड क्रॉस के सचिव डॉ श्रवण तिवारी, लाइफ कोच आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिक वर्षा पाण्डेय, निर्देशक प्रकाश पाण्डेय, उप निर्देशक अमित पांडेय और प्रधानाचार्या निशा राय और शिक्षक गण अभिभावक गण के साथ शुभारंभ किया गया। वही 8 वीं वार्षिक समारोह का विषय जिज्ञासा था।
मुख्य अतिथि एसडीएम अविनाश कुमार, डीएसपी गौरव पाण्डेय और रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी को निर्देशक प्रकाश पाण्डेय के द्वारा मोमेंटो और शाल के साथ सम्मानित किया गया। अन्य गणमान्य अतिथियों, मीडिया कर्मी, सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र पाठक, टाउन थाना इंस्पेक्टर मनोज सिंह को निर्देशक प्रकाश पांडेय और उप निदेशक अमित पांडे जी के द्वारा मोमेंटो और साल के साथ सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात् बच्चों के द्वारा अदभुत “जिज्ञासा” गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया गया। निर्देशक प्रकाश पाण्डेय जी का कहना था कि जिज्ञासा ही वह शक्ति है जो बच्चों को क्यों और कैसे पूछने के लिए प्रेरित करती है, इस क्रम में कार्यक्रम में उप निर्देशक अमित पांडेय के भाषण के साथ मनमोह लिया और बच्चों को ऊर्जा भर दिया उनके द्वारा कुछ रोचक बातें जो इसी जिज्ञासा पर कुछ छोटी पंक्ति कह कर : “ज्ञान प्राप्त करने की उत्सुकता और जिज्ञासा से आपकी योग्यता अधिक सुदृढ़ बनती है”
इस कार्यक्रम में हरेक वर्ग के बच्चे ने अनेक कार्यक्रम और प्रस्तुति करके दर्शकों का मनमोह लिया जिसमें कार्यक्रम निम्न है नव दुर्गा ड्रामा, मां पर नृत्य, बॉर्डर 2 ड्रामा, बिहार सभ्यता ड्रामा, आनंदी ड्रामा, भारतीय महिला वर्ल्ड कप ड्रामा, भगवान शिव पर नृत्य बोलो हर हर महादेव, कर हर मैदान फतह, गणेश वंदना, भूल भुलैया, हनुमान चालीसा डांस, हारमोनियम, कव्वाली सॉन्ग, महाभारत नृत्य, बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है आर्मी पर नृत्य आदि कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर गणमान्य शोभा पांडे को प्रधानाचार्य निशा राय ने शाल और मोमेंटो से स्वागत किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम को बच्चों के द्धारा अद्भुत प्रस्तुत किया गया इसमें समाज को संदेश भी दिया मां पर और बिहार के सभ्यता और बिहार के बारे में समाज में महत्व बिंदु पर जिज्ञासा प्रदान किया गया। बच्चों के द्धारा एक आधुनिक रॉबर्ट ड्रामा की प्रस्तुति जो आज प्रत्येक देश आज आविष्कार कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निशा राय ने “जिज्ञासा” कार्यक्रम को बहुत अच्छी प्रस्तुति अपनी वक्त्य से चार चांद लगा दिया।
इस उक्त कार्यक्रम को बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम अविनाश कुमार ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा की “बच्चो की पढ़ाई के साथ साथ बच्चों में मानवता, संस्कार भी स्कूल के द्धारा प्रदान करना चाहिए जो ग्लोबल विजडम स्कूल ये कार्य करने में अव्वल है। और अभिभावक को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए बच्चे केवल स्कूल में पढ़ाई नहीं करने जाए बल्कि बच्चों में समाज के मानवता को भी समझना होगा। हमारे बीच बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए लाइफ कोच वर्षा पाण्डेय ने कहा कि ” आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की और बढ़ रहा है और बच्चों को मार्च में आने वाली वार्षिक परीक्षा को भी ध्यान देना, परीक्षा को बोझ नहीं समझना है, परीक्षा का मतलब बच्चों का अंक प्रमाण और सफलता और मेहनत दर्शाता है। इस उक्त कार्यक्रम में संचार माध्यम के लोग को भी शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और बच्चों के अभिभावक लोग भी इस रंगारंग कार्यक्रम में मौजूद थे। इस उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्लोबल विजडम के समूह परिवार को जाता है और इस उक्त कार्यक्रम का समापन भोजन और मिष्ठान के साथ हुआ।
वीडियो देखें :





