OTHERS

रोटरी क्लब द्वारा लोयोला स्कूल में पौधारोपण संग सीपीआर ट्रेनिंग, डेढ़ सौ छात्रों ने सीखी जीवन बचाने की कला

न्यूज़ विज़न। बक्सर
सामाजिक सेवा के 121 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर Rotary International की स्थानीय इकाई Rotary Club Buxar द्वारा शहर के Loyola School Buxar में पौधारोपण सह पीपीएच (पब्लिक हेल्थ) कैंप का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, रोट्रैक्ट से राहुल, साबित खिदमत हॉस्पिटल से प्रमोद एवं मनीष सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य समीक्षा तिवारी के नेतृत्व में चंद्रकांत निराला, अमित ठाकुर, रोशनी पाठक, नंदिनी उपाध्याय, आंचल, निशा, प्रिया, पूजा गुप्ता, ज्योति समेत अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्रों को विशेष रूप से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को हृदय गति रुकने की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने और आपातकाल में किसी की जान बचाने की विधि सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया, जिससे वे आपदा की स्थिति में सही कदम उठा सकें।

 

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि स्कूलों में इस तरह की सीपीआर ट्रेनिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार अनेक लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी क्लब बक्सर लगातार स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के इस संयुक्त अभियान को विद्यालय परिवार और रोटरी क्लब के सदस्यों ने सफल और प्रेरणादायक पहल बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button