OTHERS

कार्यकारिणी की बैठक में डाक कर्मियों ने गिनाई समस्या

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं ग्रुप डी की बैठक संपन्न

न्यूज विजन। बक्सर
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं ग्रुप डी और ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष गंगासागर, अजीत तिवारी, संघ के सचिव इब्राहिम अंसारी एवं अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकरणी की बैठक प्रधान डाकघर बक्सर के प्रांगण में हुई। बैठक में सभी लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कर्मचारियों के हित की आवाज उठाई गई। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया की प्रमुखता से विरोध किया गया।

 

मौके पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के सचिव महेंद्र मिस्त्री एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र टुडू मौजूद थे। मौजूद सभी कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से वित्तीय स्थिति पर विचार एवं अगला अधिवेशन करने का संकल्प लिया।

 

बैठक में अनिलधन पासवान, हरीनारायण मिश्रा, विकास पांडेय, सुजीत उपाध्याय, पोस्टमैन और ग्रुप डी की ओर से हरिशंकर तिवारी, मंटू मांझी, धनजी, प्रतिभा, जयशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button