OTHERS

रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किए गए बक्सर के डॉ अरूण

महाकवि सूरदास के बाललीला वर्णन का वैशिष्ट्य" पर अपना शोध-पत्र पर मिला अवार्ड

न्यूज विजन। बक्सर

बक्सर जिले के डॉ अरूण कुमार मिश्र को रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमीक अवार्ड -2026 से नवाजा गया। बता दें कि उन्हें यह अवार्ड स्वामी सहजानंद कालेज, जहानाबाद में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मल्टी-डिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार में दिया गया। डॉ अरूण मिश्र ने सेमिनार में “महाकवि सूरदास के बाललीला वर्णन का वैशिष्ट्य” पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमीक अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

डॉ अरूण मिश्र जिले के सिमरी प्रखंड स्थित नगपुरा गांव निवासी स्व डॉ कैलाश प्रसाद मिश्र के पुत्र हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित पीसी कालेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से हिंदी विषय में पीजी और पीएचडी की पढ़ाई की। वर्तमान में वे किशोरी सिन्हा कालेज, औरंगाबाद में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं का हिंदी से अधिक झुकाव अंग्रेजी विषय की ओर है। जबकि, हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है इस विषय में काफी स्कोप और संभावना है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मूल को समझने के लिए हिंदी भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button