OTHERS

हेरिटेज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाया अद्भुत हुनर

विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में Rainwater Harvesting से लेकर एडवांस रोबोट तक आकर्षक प्रोजेक्ट्स की धूम, शिक्षा विदों ने सराहा छात्रों का आत्मविश्वास

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
गुरूवार को हेरिटेज स्कूल,अर्जुनपुर बक्सर के प्रांगण में विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हेरिटेज विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डा० प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के निदेशक प्रदीप ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान पर आधारित दैनिक जीवन में सहयोगी भिन्नात्मक चलंत एवं स्थायी प्रोजेक्ट बनाये।

 

हेरिटेज स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में बच्चों ने किसानों के सहयोग हेतु Rainwater Harvesting, Hanging Solar System, Farm House, Mountain House, Forest, Water Purification, Windmill, Greenhouse, Volcano, Lighthouse, Hydroelectricity, Automatic Fire Fighting System, Advanced Robot, Remote संचालित Vacuum Cleaner जैसे अनेक विज्ञान प्रोजेक्ट विद्यालय के कक्षा – II से XI तक के छात्रों ने बनाए। इन सारे प्रोजेक्ट को विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित अतिथि शिक्षा विदों ने काफी बारीकियों से मूल्यांकन किया तथा विषय से सम्बंधित बच्चों से कई प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने काफी सरलता एवं सहजता से जवाब दिया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट से हट कर भी कई प्रश्नों के जवाब सहजता के साथ दिया। इन अतिथियों में कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ मोहन चौबे, बिहार सेंट्रल से सरोज सिंह, मिलेनियम स्कूल से भरत प्रसाद सिंह, सिल्वर बेल्स से प्रदीप ओझा,  इक़रा डिजायर के प्राचार्य डी. एन. पाण्डेय, मसहुर शिक्षा विद डॉ रवि शंकर उपाध्याय, करियर लौन्चर, नोएडा के निदेशक रामानुज मिश्रा, कैरिअर लौन्चर गुरुग्राम के निदेशक जतिन अरोरा, दत्त क्लासेज के संचालक अविनाश दत्त, शहर के अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक राम बिहारी सिंह, फाउंडेशन स्कूल के अमित कुमार, एम. पी. हाई स्कूल के वरीय शिक्षक अखिलेश पाण्डेय, के साथ पप्पू राय,  नीरज अखौरी, आदि की  विशेष रूप से उल्लेखनिए उपस्थिति रही सभी अतिथियों ने बच्चों की अद्भुत प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।

 

प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स ने सबका मन मोहा, कक्षा – 7 से रुपेश पाण्डेय द्वारा तैयार किये गए हेरिटेज स्कूल के वेबसाइट एवं ERP Software की तारीफ सभी ने की। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चें – वंश कुमार, शिवाय यादव, प्रिंस, ख़ुशी, अश्विनी, दिव्या फ़ातिमा, गीतांजलि, हेमंत सागर, आदर्श तिवारी, आशुतोष चौबे, निलेश पाठक, कृष्णा राय, आराध्या, राज लक्ष्मी, दित्य पाठक, अर्चित पाठक, अनन्या तिवारी, आरोही कुमारी, तिजेंद्र चौबे, परी पाठक, प्रशांत गुप्ता, प्रियांशी पाण्डेय, श्रुति कुमारी, पलक कुमारी, आकांक्षा, रिधि, सिधि, सूरज उपाध्याय, सरिता, दक्ष पाठक, श्रेष्ठ पाठक, निवान सिंह, अच्युत जी चौबे, विश्वजीत पाठक, आस्था पाठक, कुशाग्र, तनिष्का, कुमार सौरभ, गौतम केशरी, सुन्दरम तिवारी, कुमारी श्रेया, अनुष्का, काजल, जानवी, आस्था ओझा, इक्षा कुमारी, प्रतीक्षा पाण्डेय, श्रेयशी शर्मा, सुरभि शर्मा, राजनंदिनी, सारांश प्रतिक, आरती कुमारी, निष्ठा उपाध्याय, आकांक्षा, यावी, ख़ुशी, अर्पिता, वैबह्वी, और भी सारे प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन शिक्षकों की अहम् भूमिका रही – राजा बाबु, अंकुर पांडेय, विवेक चौधरी, बी.के. मिश्रा, एस. न. पाण्डेय, दिलीप दुबे, ओमप्रकाश, मीनू ओझा, अलका सिन्हा, शुभ्रा, पूनम कुमारी, खुशबू सिंह, पुष्पेंदु मिश्रा, मनीष कुमार पाण्डेय, डॉक्टर,श्रीनिवास चतुर्वेदी, प्रीति साना, आलिया, रंजना, मोनिका, स्नेहा, सुमनलता, सुमन जायसवाल, अंशु आदि। अंततः विद्यालय परिवार के निदेशक प्रदीप पाठक, प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक तथा प्राचार्या सुषमा कुमारी ने अपने सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों को उनकी विशिष्ट उपस्थिति के साथ विद्यालय परिवार के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कोटिशः  धन्यवाद दिया तथा अपने बच्चों को सदैव  अथक परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button