OTHERS

20 फरवरी को जॉब कैम्प में योग्यतानुसार ऑन स्पॉट अभ्यर्थियों का चयन करेगी कंपनी

20 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में होगा

न्यूज विजन। बक्सर
जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में HERO CYCLE (SAGAR MICRONICS PVT.LTD) कंपनी भाग ले रही है। इसमें MIG WELDER/TIG WELDER/FRE SHER, पदों की संख्या 80 व वेतन 15164-23359 निर्धारित है। वहीं उम्र सीमा 18-40, योग्यता 10th/12th LUDHINA /GRADUATE/ITI/DIPLOMA तय किया गया है। कार्यस्थल लुधियाना है, जिसमें अभ्युिक्ति पुरुष है।

 

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।

 

नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button