OTHERS

वार्ता के बाद गतिरोध खत्म, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

बीते मंगलवार को अपनी पुरानी मांगों और वादाखिलाफी को लेकर किया था कार्य बहिष्कार

न्यूज विजन। बक्सर
बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में ईओ, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, मजदूर नेता और एनजीओ के प्रतिनिधि के साथ हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद सफाई मित्र काम पर लौट आए। भाकपा-माले सह मजदूर नेता संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में हुए समझौते के खिलाफ मानदेय का भुगतान किए जाने से बीते मंगलवार को सफाई मित्रों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि, करीब चौबीस-पच्चीस घंटे में ही शहर के हर चौक चौराहों पर कूड़ा-कचरा का ढेर लग गया था।

 

भाकपा-माले सह मजदूर नेता शर्मा ने बताया कि पिछले समझौते में यह तय हुआ था कि 1 जनवरी 2026 से 426 रुपए दहाड़ी में सौ रुपए का इजाफा कर 528 रुपए दहाड़ी की दर से भुगतान किया जाएगा। लेकिन, नियमानुसार सफाई एजेंसी के साथ जो एग्रिमेंट हुआ है, उसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अप्रैल माह में जो नया टेंडर होगा, उसमें पारिश्रमिक बढ़ा कर देने पर सहमति बनी। इस बीच फरवरी और मार्च माह में पीएफ काटकर न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए दहाड़ी और पुराने सफाई कर्मी को 450 रुपए दहाड़ी देने का निर्णय लिया गया।

 

वार्ता के दौरान नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक , चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, भाकपा-माले सह मजदूर नेता संजय कुमार शर्मा, एनजीओ के प्रतिनिधि कुंदन शर्मा के अलावा सफाई मित्र करण, सागर, मुकेश, गीता देवी, नजमुल निशा, मोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button