जेईई (मेन) में कैम्ब्रिज के छात्रों का जलवा, 99+ परसेंटाइल के साथ शहर का नाम किया रोशन


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने जेईई (मेन) परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस राष्ट्रीय परीक्षा में विद्यालय के कई छात्रों ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है।
इन छात्रों ने लहराया परचम
आशीष कुमार सिंह – 99.28 परसेंटाइल
रियार्थ रचित – 99.16 परसेंटाइल
चंद्र प्रकाश राय – 99.07 परसेंटाइल
आदर्श उपाध्याय – 98.62 परसेंटाइल
अंश कुमार त्रिपाठी – 97.81 परसेंटाइल
आर्यन कुमार सिंह – 97.81 परसेंटाइल
चन्द्रहास कुमार – 94.52 परसेंटाइल
इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित जेईई (मेन) परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उच्च परसेंटाइल प्राप्त करना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल
छात्रों की इस शानदार सफलता से पूरा विद्यालय परिवार हर्षोल्लासित है। विद्यालय के निदेशक डॉ० मोहन चौबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये छात्र विद्यालय के चमकते सितारे हैं और भविष्य में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेंगे। विद्यालय के एक्जीक्यूटिव प्राचार्य श्री बी०एस० राव तथा प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी।
मेहनत और मार्गदर्शन का संगम
कैम्ब्रिज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। विद्यालय की यह उपलब्धि न केवल संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि शहर के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बन गई है।





