जेल पइन रोड में ‘राज स्टूडियो’ का भव्य शुभारम्भ, अब प्री-वेडिंग से ड्रोन शूट तक हर सुविधा उपलब्ध


न्यूज़ विज़न | बक्सर
शहर के जेल पइन रोड स्थित बुद्ध मार्ग में मंगलवार को जीरो लाइब्रेरी के सामने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘राज स्टूडियो’ का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
स्टूडियो के प्रोप्राइटर राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज स्टूडियो में ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से लैस फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां प्री-वेडिंग फोटोग्राफी, वेडिंग वीडियोग्राफी, शॉर्ट फिल्म निर्माण, लाइव प्रोग्राम कवरेज, मिक्सिंग लैब, फोटो फ्रेम तथा फोटो स्टेट जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि स्टूडियो में 4K एवं HD वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा शूट, लाइव टेलीकास्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे शादी-ब्याह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यादगार बनाया जा सके। आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित टीम के साथ राज स्टूडियो ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और रचनात्मक प्रस्तुति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशेष जानकारी या बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8789622771 पर संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में धनंजय मिश्र, मृत्युंजय जी (वामन चेतना मंच), अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, शिव जी सिंह, रंजीत सिंह, संदीप सर, गोविंद सर, श्रीराम सर, काली चरण सर, प्रकाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, नागेश पांडेय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए स्टूडियो की सफलता की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज स्टूडियो के खुलने से शहर में आधुनिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा सुलभ होगी तथा युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।





