OTHERS

महाशिवरात्रि पर बगैर अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने वाले चार संचालकों पर एफआईआर

शिव बारात के दौरान ज्योति चौक पर पुलिस की कार्रवाई, कागजात नहीं दिखाने पर दर्ज हुआ मामला; जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

न्यूज विज़न | बक्सर
पावन महाशिवरात्रि पर्व पर जहां एक ओर पूरा बक्सर नगर शिवमय वातावरण में डूबा रहा, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। शिव बारात के दौरान बिना अनुमति डीजे बजाए जाने पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 

नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों से शिव बारात निकाली गई थी। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे की तेज ध्वनि के साथ जुलूस आगे बढ़ रहा था। ज्योति चौक के समीप ड्यूटी पर तैनात एसआई गुड्डी कुमारी ने डीजे संचालकों से अनुमति पत्र एवं संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस के अनुसार संचालक किसी प्रकार का वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद नियमों का उल्लंघन मानते हुए महेश बाबू, टाइगर डीजे, आदित्य डीजे और एपी डीजे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग को लेकर प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं। बिना अनुमति डीजे बजाना नियमों के विरुद्ध है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर में आयोजकों और डीजे संचालकों के बीच हलचल देखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button