OTHERS

माता गौरी ने भगवान शिव को पहनाई वरमाला, महादेव के जयघोष से गूंज उठा मंदिर का परिसर

गौरीशंकर मंदिर और पंचमुखी शिव मंदिर में माता पार्वती और भगवान शिव की संपन्न हुई शादी, आवभगत में लगे रहे घराती

न्यूज विजन। बक्सर
शहर के सोहनीपट्‌टी स्थित गौरीशंकर मंदिर और चरित्रवन स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधि-विधान के साथ से संपन्न हुआ। महाशिवरात्री के दिन शहर के खलासी मुहल्ला और कोइरपुरवा से भगवान शिव की दिव्य बारात निकाली गई थी। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद गौरीशंकर मंदिर में रात के लगभग 11 बजे बारात पहुंची। वहीं साढ़े ग्यारह बजे के करीब पंचमुखी शिव मंदिर में बारात पहुंची। हर कोई बराती की सेवा में जुटा हुआ दिखा। नास्ता-पानी के साथ बरातियों को जमकर खाना खिलाया गया।

 

मंदिर परिसर के गेट पर जैसे ही भोलेनाथ की बारात पहुंची तो सबसे पहले द्वारपूजा की रस्म पूरी की गई। महिलाओं ने मंगलगीत गाएं। एक-दूसरे के साथ मजाक का दौर चलता रहा। विधि-विधान के साथ विवाह के सभी रस्में पूरी की गई। समाजसेवी सह पूर्व पार्षद राजेश यादव ने विवाह के सभी रस्मों को विधि-विधान से निभाया। राकेश महतो, चक्रवर्ती चौधरी के अलावा समिति के अन्य सदस्य विवाह के दौरान व्यवस्था में लगे रहे।

 

माता पार्वती ने जैसे ही देवाधिदेव भगवान शिव के गले में वरमाला डाला पूरा पंडाल महादेव और माता पार्वती के जयघोष से गूंज डठा। इस दृश्य को देख हर कोई धन्य हो गया। लोग माता पार्वती और भगवान शिव पर पुष्पों की बरसात करने लगे। शादी के माहौल में वहां जुटे लोग डूब गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button