केन्द्र और बिहार का बजट “विकसित भारत” और “विकसित बिहार” के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा
अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर विधायक आनंद मिश्र ने केंद्र और बिहार के बजट पर किया चर्चा


न्यूज विजन। बक्सर
वर्ष 2026-27 का बजट बिहार सरकार के केवल आए व्यय का हिसाब नहीं है, बल्कि विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट दिशा है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया जो पूरी तरह विकासोन्मुखी है। इसका आकार 53.5 लाख करोड़ है। साथ ही बिहार का यह बजट वित्त मंत्री विजेंद्र यादव के नेतृत्व में पेश किया गया।
उक्त बातें सदर विधायक आनंद मिश्र ने शनिवार को स्थानीय अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता कही। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट “तेज विकास यात्रा” का प्रमाण है तथा ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान एवं सम्मान के आधार पर बिहार “विकसित भारत” का चालक बनेगा। डबल इंजन सरकार ने इस वर्ष रिकार्ड तोड़ 3,47, 58 9.00 करोड़ का बजट पेश किया है यह पिछले वित्त वर्ष 2024- 25 के 3.16 लाख करोड रुपए के बजट से लगभग 10% अधिक है और 2005 से तुलना करें तो यह बजट 11 गुना ज्यादा है।
बिहार 14.9% की अनुमानित विकास दर के साथ देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है। पांच नए एक्सप्रेस- वे बनाए जा रहे हैं और गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है। 1.56 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई। युवाओं के लिए 5 साल में एक करोड़ नौकरी- रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।
केन्द्रीय बजट और बिहार का बजट “विकसित भारत” और “विकसित बिहार” के निर्माण में अग्रणी, अहम भूमिका निभाने वाला है। मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, उमाशंकर राय, पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा, दीपक पांडेय मौजूद थे।





