OTHERS

भोजन बैंक द्वारा लगातार 44 वें सप्ताह रेलवे स्टेशन परिसर में कराया गया भूखे को भोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर के द्वारा 8 फ़रवरी को भोजन बैंक बक्सर के द्वारा 44 वॉ  सप्ताह में प्रसाद रूपी भोजन गरीबों /जरूरत मंदो को निःशुल्क कराया गया।  इस कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी दूध), मनोज वर्मा, अजीत वर्मा, अनिल वर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया।

 

आज के इस कार्यक्रम के मौके पर प्रभात शर्मा और चन्दन उपाध्याय एवं समाजसेवी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा जिस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है वो  काबिले-तारीफ है। इस तरह के कार्यक्रम में आम जनमानस को तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। हालांकि कहा जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ऐसे में गरीबों को भोजन कराना नारायण सेवा ही माना जाता है। संस्थान को आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ), प्रभात शर्मा के द्वारा खाद्य सामग्री से सहयोग किया एवं आर्थिक रूप से संस्थान को राहुल वर्मा आर. आर. एग्रीमेंट, संजय कुमार सोनी, रामेश्वर प्रसाद सिंह, रमेश वर्मा, अमन केशरी, प्रतिमा जी ने सहयोग किया। इसके लिए संस्थान की पूरी टीम आप सभी का आभार व्यक्त करता है।

 

आज के कार्यक्रम के इस मौके पर संतोष राय, अधिवक्ता अकरम, शिक्षक अर्जुन सिंह, अजित वर्मा चुरामनपुर, प्रमोद केशरी Lic, अधिवक्ता शिवम सिंह, आर्यन उपाध्याय, चंदू सिंह, रौशन पाण्डेय एवं समस्त मित्र गण तथा अभिवावकगण उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम के अंत में चन्दन कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता राजेश कुमार, अभिभावक मोहम्मद असलम ने भोजन बैंक को संचालित होते रहने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले एवं वहां उपस्थित सभी गणमान्य  का आभार व्यक्त किया साथ भुआली वर्मा एवं गुप्तेश्वर पटेल के द्वारा भोजन बैंक की टीम को लेकर पूर्व की भांति इस बार भी गौ ग्रास से गौ माता की सेवा की गयी।भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव कुमार एवं भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के शिक्षक अजीत कुमार (बाला जी), ललन राम जी, मनोज गुप्ता ने कहा की आने वाला रविवार 15 फ़रवरी को पुनः सुबह 09 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पधारे एवं गरीबों/जरुरतमंदो को भोजन करा कर पुण्य के भागी बने साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद वितरण करे एवं प्रसाद ग्रहण करे साथ ही अपना सहयोग कार्यक्रम को सहज तरीके से सफल बनाने में दे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button