OTHERS

फाउंडेशन स्कूल बना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भरोसेमंद केंद्र, सत्र 2026-27 नामांकन के तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के गुरुदास मठिया, लालगंज स्थित फाउंडेशन स्कूल में सत्र 2026-2027 के नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सत्र 2026-2027 के नामांकन हेतु तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा रविवार, 8 फरवरी को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि फाउंडेशन स्कूल में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक कक्षा में सीमित सीटों पर ही नामांकन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित दो चरणों की प्रवेश परीक्षा में लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल हो चुके हैं, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास और स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा आगामी 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

प्राचार्य ने कहा कि फाउंडेशन स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यहां अनुभवी शिक्षक, आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों का शैक्षणिक के साथ-साथ नैतिक और बौद्धिक विकास भी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन स्कूल हर समय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि हर वर्ष नामांकन को लेकर अभिभावकों का भरोसा और रुचि लगातार बढ़ रही है।

 

उन्होंने बताया कि गुणवत्ता विद्यालय के एल्युमिनी जो देश की उच्च मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रतिष्ठानों में पढ़ रहे है या इंजीनियर, डॉक्टर बन समाज और राष्ट्र की सेवा में कार्यरत है। कई विद्यार्थी NCC के माध्यम से विद्यालय स्तर पर तैयार होकर आज सेना के उच्च पदों पर हैं। विद्यालय के खिलाड़ी अलग अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक खेलते है। विद्यालय का यह मानना कि प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी प्रतिभा का धनी होता है, जरूरत है उन्हें हर प्रकार की सुविधा एवं मंच प्रदान करना जिससे उनकी समग्र विकास हो सके। विज्ञान की रुचि और विज्ञान की गुणवत्ता तो इस बात से की जा सकती है कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है जहां विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक की उच्च गुणवत्ता का लाभ उठा पाते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button