OTHERS

बक्सर पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, नन्हे वैज्ञानिकों ने पेश किए 150 से अधिक मॉडल

चंद्रयान-3 से लेकर कृत्रिम हृदय तक, छात्रों की वैज्ञानिक सोच और पर्यावरणीय चेतना ने अतिथियों को किया आश्चर्यचकित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मंगलवार को शहर के बाजार समिति रोड स्थित बक्सर पब्लिक स्कूल परिसर में विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और शानदार 150 मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रकार के आकर्षक मॉडलों सहित  नन्हे वैज्ञानिकों की सोच और प्रतिभा को देखकर अतिथि,अभिभावक, शिक्षक आश्चर्यचकित रह गए।

 

 

छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर देश दुनिया की नई चुनौतियां और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से संबंधित अनेक मॉडल प्रस्तुत किया इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली अभियान को गति प्रदान करते देते हुए कृषि से संबंधित अनेक मॉडल और विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र प्रसाद, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, रेड क्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मीना सिंह, समाजसेवी राजकुमार सिंह, शिक्षाविद श्रीनिवास चतुर्वेदी और बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग और खत्म होते हुए ऊर्जा  के संसाधनों से उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह भी किया इसके साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए गए थे  प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान 3, मिसाइल राकेट, रोबोट, ऑटोमैटिक अग्निशामक यंत्र, सोलर पावर प्लांट, रॉकेट लॉन्चर, स्मार्ट सिटी, सोलर जेनरेटर, हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट, कृत्रिम फेफड़े, कृत्रिम हृदय, दुर्घटना सेंसर मशीन, चोरी रोकने हेतुसेंसर अलार्म, न्यूक्लियर पावर प्लांट, मानव के कृत्रिम डीएनए सहित लगभग 150 मॉडल प्रस्तुत किए।

 

 

डॉ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ती है। वही नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा मीना सिंह ने कहा कि बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रदर्शित किया है, डॉ शशांक शेखर ने कहा कि ऐसा आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है निश्चित तौर पर बक्सर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने बिना किसी शिक्षक के सहयोग से अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किये हैं इससे पता चलता है कि बच्चों में कितनी प्रतिभा है बस जरूरत है उन्हें मौका प्रदान करने और निखारने की। उन्होंने उम्मीद किया कि बच्चे एक दिन अपने प्रदेश और देश का नाम विश्व के मानस पटल पर अंकित करेंगे।

 

इस अवसर पर रोटरी बक्सर अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, संत मैरी स्कूल नया बाजार के प्रिंसिपल एमलम डोमिनिक, सिल्वर बेल्स स्कूल के निदेशक प्रदीप ओझा, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, सत्यदेव मिल के संचालक विश्वदेव प्रसाद, बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज कुमार, संजय सिंह राजनेता, महाराजा कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व  प्राध्यापक प्रोफेसर शिवमंगल राय, शिक्षक राम बिहारी सिंह, दैनिक जागरण के प्रभारी शुभ नारायण पाठक, हिंदुस्तान के प्रभारी मनोज सिंह,रोटरी बक्सर से एस एम साहिल, मनीष पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, मंजेश केसरी सहित सैकड़ों अभिभावक, बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button