डीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का दिया है निर्देश
डोर-टू-डोर किसान पंजीकरण का चलाया जा रहा है अभियान


न्यूज विजन। बक्सर
जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर किसान पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी सर्वे अमीन एवं राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक किसान से संपर्क कर पंजीकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। अभियान की सतत निगरानी हेतु दोनों अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं सभी प्रखंड स्तरीय प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से फील्ड का भ्रमण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं तथा आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रखंड स्तर तथा जिला स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग टीम कार्यरत है, जो फील्ड स्टाफ एवं किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु अपर समाहर्ता द्वारा विभिन्न पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में Farmer Registry का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि सभी पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो सके।





