

न्यूज विजन। बक्सर
भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा मंच संचालन महामंत्री
विनोद राय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बक्सर विधायक आनंद मिश्र, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, ब्रह्मपुर से प्रत्याशी के रूप में चनाव लड़े हुलास पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बक्सर विधायक ने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा की मैं बक्सर का विधायक जरुर हूं , लेकिन मैं आज खुले मंच से कह रहा हूं कि आप सभी कार्यकर्ता बक्सर के विधायक हैं। मैं तो आप लोगों का एक प्रतिबिंब हुं।आप सभी के लिए २४ घंटा उपलब्ध हुं।
डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के देश के प्रति समर्पण को बहुत ही बारीकी से रखा और कहा की जिस तरह अटल जी हम लोगों के लिए और देश के लिए जो योगदान किया है उसे हम एनडीए कार्यकर्ता को आत्मसात कर ही देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं।
राजपुर विधानसभा के विधायक संतोष कुमार निराला तथा ब्रह्मपुर से एनडीए के प्रत्याशी हुलास पाण्डेय ने कहा की कार्यकर्ता का सम्मान करने से हमारा खुद का सम्मान बढ जाता है। कार्यक्रम में अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष जदयू, अखिलेश सिंह लोजपा, बलिराम कुशवाहा हम, और विन्धयाचल कुशवाहा रालोमो के अलावा एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे





