चुरामनपुर ट्रिनिटी कॉन्वेंट में नवांकुर प्रवेश महोत्सव का भव्य आयोजन
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों का मोहा मन


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सदर प्रखंड के चुरामनपुर में स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को नवांकुर प्रवेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोस्पेक्टस लॉन्चिंग, नवांकुर प्रवेश तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन तथा शिवरात्रि अस्पताल के प्रबन्धक डॉ आशुतोष सिंह, डेंटल सर्जन पुजा सिंह तथा विद्यालय के उप प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय तथा एकेडमिक प्रबन्धक आशुतोष दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर जूनियर वर्ग के बच्चों ने वेलकम नृत्य के माध्यम से स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। फॉर्म प्रोस्पेक्टस का लॉन्चिंग अतिथियों ने किया उक्त समय स्वस्तिवाचन से वातावरण पूर्ण रूपेण शांत और माहौल मंत्रमय हो गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर आशुतोष सिंह ने कहा ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल अपने क्षेत्र के नौनिहालों के भविष्य के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि विद्यालय के बच्चे बेहतर से बेहतरीन की तरफ अग्रसर है उनके अंदर कॉन्फिडेंस का लेवल काफी अच्छा है। यह विद्यालय काफी कम शुल्क में बच्चो को बड़े विद्यालय की तरह ना केवल शिक्षित कर रहा है बल्कि बच्चो में नये-नये नवाचार लाने की भी कोशिश कर रहा है। उक्त अवसर पर विद्यालय के उप प्रबधंक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय 2019 से लगातार नये-नये विचारों को आत्मसात कर के कार्य कर रहा है। 2019 में विद्यालय ने परिवर्तन थीम पर कार्य किया। 2020 कोरोना काल में विद्यालय ने आशावान बनने के लिए लोगो को प्रेरित किया। 2021 में प्रेरणा के माध्यम से विद्यालय ने बच्चो को पुनः प्रेरित कर शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। 2022 में विद्यालय ने पर्यावरण बचाने के मुहिम में सहयोग करते हुए एक जन एक पौधा थीम पर कार्य किया और नये नामांकित बच्चों के अभिभावकों को पौधा देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। 2023 के साल में विद्यालय ने नवाचार थीम पर कार्य किया और बच्चों में नये-नये प्रकार से नवाचार लाने का कार्य किया। नये विचार बच्चो में कैसे आये इसके लिए विद्यालय ने प्रयास किया। 2024 में विद्यालय ने प्रगति थीम पर कार्य किया विद्यालय में विज्ञान लैब, पुस्तकालय जैसी सुविधाएं बहाल की गई। 2025 में प्रोत्साहन थीम पर कार्य किया। 2026 सृजन थीम पर कार्य किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबका मन मोहा। नवांकुर बच्चो का नामांकन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक धीरज पांडेय ने कहा कि इन नवांकुर बच्चो को बाज बना कर उन्मुक्त उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया जायेगा। विद्यालय के बच्चियों ने द्रौपदी चिर हरण, महिला सशक्तिकरण, तथा युग परिवर्तन जैसे विषयों पर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षक संदीप सिंह पेन नम्बर जैसे सम्बंधित विषयों पर अभिभावकों को जागरूक किया। उक्त अवसर पर सुष्मिता, कामिनी, इशरत प्रवीन, अंजु सिंह, स्नेहा, कविता, लक्ष्मी कांत, संजना, पुजा गुप्ता, पूजा मिश्रा, निशि वर्मा, ऋषव, मुस्कान, भूपेंद्र, सनोज, सिंधु, रजनिश, राम कुमार, मनोज सिन्हा, अशोक कुमार, विनय तिवारी, तेज नारायण, समेत सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरज पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कामिनी सिंह ने किया।





