ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, बक्सर शाखा की बैठक सम्पन्न
रेल कर्मियों के लंबित मामलों पर हुई गंभीर चर्चा, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) शाखा बक्सर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साथी अशोक कुमार ने की। यूनियन से जुड़े केंद्रीय और शाखाई पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
लंबित मामलों से रेलकर्मी परेशान – मनोज कुमार पांडेय
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय, शाखा मंत्री नीरज सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक मिश्रा, आर.के. सिंह, अशोक पांडेय, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, गजेंद्र दुबे, अजय प्रकाश, चितरंजन झा, इंतियाज़ सहित कई रेलकर्मी शामिल हुए। केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में ईसीआरकेयू कुछ प्रतिशत पीछे रह गया था, जिसका प्रभाव अब रेलकर्मियों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस ज़ोन के कई रेलकर्मी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। छोटे-छोटे कार्यों का भी पूरा न होना बेहद दुखद है।
लंबे समय से लंबित मुख्य मुद्दे
बैठक में निम्न प्रमुख समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई कई ट्रैकमैन का MACP अब तक लागू नहीं हो सका है। वाणिज्य विभाग और परिचालन विभाग में TC/CC पदोन्नति से जुड़े मामले अटके पड़े हैं। विभागीय आदेश RBE 155/2022 का अमल नहीं हो पाने से कई कर्मचारी प्रभावित हैं। TTE कैडर के कर्मचारियों को CTA (कम्पेनसेटरी टाइम अलाउंस) अब तक नहीं मिल पाया है। ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग दूरी अधिक होने से उनकी कार्य-स्थिति प्रभावित होती है। कई कर्मचारियों ने ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने की शिकायत रखी। यूनियन ने कहा कि अधिकांश रेलवे क्वार्टर अत्यंत खराब स्थिति में हैं और तत्काल मरम्मत की जरूरत है।
ईसीआरकेयू के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यूनियन किसी भी रेलकर्मी के कार्य की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आगे की रणनीति तय की और जल्द ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया।





