OTHERS

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिला सचिव महेंद्र प्रसाद का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिकारी कर्मी व अन्य 

हार्ट अटैक से हुई मृत्यु, पार्टी व संगठन को अपूरणीय क्षति

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शुक्रवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट, बक्सर के जिला सचिव कामरेड महेंद्र प्रसाद का हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण दुखद निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से न केवल संगठन बल्कि पूरे कर्मचारी आंदोलन को गहरा आघात पहुँचा है। संगठन ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

 

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बनारस रेफर कर दिया था, परंतु चिकित्सकों द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले भर के कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कामरेड महेंद्र प्रसाद को उनके साथियों व संगठन के पदाधिकारियों ने संघ के ध्वज (झंडा) के साथ भावभीनी अंतिम विदाई के साथ श्रद्धांजलि दी । इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और कर्मचारियों के हक के लिए उनके लगातार किए गए प्रयासों को याद किया।

 

अनेक संगठनों व नेताओं ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर कई अधिकारी, कर्मचारी नेता एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक प्रकट करने वालों में ट्रेज़री ऑफिसर सुकर पासवान, संतोष नागवंशी, गोरख राम, भाकपा-माले के नेता राजदेव सिंह, बक्सर नगर सचिव ओम प्रकाश, कर्मचारी संघ के लवकुश सिंह तथा कई अन्य कर्मचारी संगठनों के साथी शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र प्रसाद कर्मचारियों की आवाज़ को बुलंद करने वाले, संघर्षशील एवं सरल स्वभाव के नेता थे, और संगठन में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button