OTHERS

राजनीतिक रंग में डूबा दिखा लिट्टी-चोखा का भोज

न्यूज विजन। बक्सर
पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का अंतिम पड़ाव बक्सर में पंचकोसी का भोज राजनीतिक रंग में रंगा हुआ दिखा। यहां के सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट रोड में लिट्‌टी-चोखा का भोज दिए हुए थे। इस भोज में काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी।

 

सदर विधायक मुन्ना तिवारी लोगों को खुद लिट्‌टी और चोखा परोस रहे थे। प्लेट लेकर लोग टेबल पर बैठ लिट्‌टी का आनंद लेने के साथ ही कल नतीजे पर बात कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक था। वहीं सदर विधायक मुन्ना तिवारी अपने जीत के प्रति अश्वस्त दिखे।

 

वहीं दूसरी ओर एनडीए समर्थकों की ओर से गोयल धर्मशाला में लिट्‌टी चोखा भोज की व्यवस्था की गई थी। वहां भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी। एनडीए प्रत्याशी आनंद मिश्र और समर्थक अपने जीत के प्रति निश्चिंत दिखे। आनंद मिश्र ने कहा कि जीत का जश्न कल मनेगा। आज पंचकोसी परिक्रमा के महापर्व के महाप्रसाद लिट्‌टी चोखा का आनंद लिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button