‘चेतन चौहान पुरस्कार’ से जिले के ऋषभ राय होंगे सम्मानित


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर के लाल ऋषभ राय चौधरी ने एक बार पुनः बक्सर एवं बिहार को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय पुरस्कार ‘चेतन चौहान पुरस्कार’ के लिए ऋषभ का चयन हुआ है। 15 नवंबर 2025 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इस पुरस्कार से उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है जो समर्पण, दृढ़ता और खेल भावना को मूर्त रूप देते हैं। शिक्षाविद् सह समाज सेवी डॉ रमेश कुमार के पुत्र ऋषभ राय चौधरी एक प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। अतीत में इस उल्लेखनीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के कोच राजकुमार, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल जैसे महान व्यक्ति शामिल हैं।
इस शुभ समाचार पर बक्सर के तमाम बुद्धिजीवी, चिकित्सक, खेल कोच, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है और ऋषभ राय चौधरी को शुभकामनाएं दी हैं।





