OTHERS

भोजपुरी साहित्य मंडल के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार एवं पुस्तक व्यवसायी मन्नू प्रसाद मद्धेशिया का निधन, जिले में शोक की लहर

न्यूज विज़न। बक्सर
भोजपुरी साहित्य मंडल के सक्रिय सदस्य, जिले के पूर्व पत्रकार तथा कचहरी परिसर के प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेता मन्नू प्रसाद मद्धेशिया का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार हेतु वाराणसी ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मन्नू प्रसाद मद्धेशिया जिले में पुस्तक व्यवसाय के साथ-साथ साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। वे बक्सर के कचहरी परिसर में कई दशकों से पुस्तक विक्रय कार्य से जुड़े रहे और साहित्य प्रेमियों तथा अधिवक्ताओं के बीच अपनी सरलता और सौम्य व्यवहार के कारण अत्यंत लोकप्रिय थे।

वे जिले के प्रतिष्ठित पुस्तक व्यवसायी पवन कुमार मद्धेशिया और पत्रकार विजय कुमार मद्धेशिया के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के व्यवसायिक, पत्रकारिता तथा साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
भोजपुरी साहित्य मंडल के सदस्यों, स्थानीय पत्रकारों और व्यावसायिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, विनम्र और साहित्यप्रेमी व्यक्ति बताया, जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।

उनके निधन से बक्सर जिले ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिन्होंने न केवल साहित्यिक चेतना को जीवित रखा बल्कि नई पीढ़ी में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button