OTHERS

स्वर्गीय बलिराम चौधरी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के कुकुढ़ा गांव में शुक्रवार को स्वर्गीय बलिराम चौधरी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्मरण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

 

स्व. बलिराम चौधरी का जीवन सादगी, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। वे कुकुढ़ा गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षण कार्य में आने से पहले वे कुकुढ़ा पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। मुखिया के रूप में उन्होंने गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कीं, जिसके कारण वे आज भी ग्रामीणों के दिलों में सम्मानपूर्वक याद किए जाते हैं। उनके दो पुत्रों में बड़े पुत्र रामप्रवेश चौधरी किसान हैं, जो कृषि कार्य के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। छोटे पुत्र अवधेश चौधरी भारतीय रेल यातायात सेवा में पदस्थापित हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा दे चुके हैं।

 

रामप्रवेश चौधरी के दो पुत्रों में एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गोरखपुर में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे पुत्र आशुतोष कुमार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। कार्यक्रम में शिक्षाविद भरत केशरी ने स्व. चौधरी के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, सेवा और सत्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाया था। ग्रामीणों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर पत्रकार डॉ शशांक शेखर, गायक उमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button