OTHERS

पाकिस्तान पर भरोसा करना घातक होगा :  प्रो.बलिराज ठाकुर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने लोक जागरण अभियान के तहत ब्रह्मपुर प्रखंड के पकड़ाही में एक जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैन्य बल का पराक्रम अपराजेय है। इसके साथ ही संकट की घड़ी में भारत के सभी वर्गों की चट्टानी एकता भी अभेद्य है।

 

प्रो.ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंक पर प्रतिघात बताते हुए कहा कि संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित भारत की ताकत चीन समेत दुनिया ने देख ली है। प्रो.ठाकुर ने कहा कि भारत के सामने घुटने टेक कर पाकिस्तान ने युद्ध विराम करा लिया लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा करना घातक होगा। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे युद्ध वीरों ने पाकिस्तान पोषित आतंकियों के जहरीले दांत को उखाड़ फेंका है। प्रो.ठाकुर ने कहा कि अब तो भारत के बच्चा -बच्चा को युद्ध वीर बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में ब्रह्मेश्वर पांडेय, अशोक पाल, डॉ.मुकेश पाल, श्रीकांत सिंह, विन्ध्याचल मिश्र, मिठू पांडेय, सतीश सिंह, जिउत सिंह, बद्री नारायण पांडेय, तारकेश्वर यादव ने भी भारतीय सेना के पराक्रम का अभिनंदन किया ।धन्यवाद ज्ञापन संजय पांडेय ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button