क्या महिलाओं का यही है सम्मान ? भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री के जाते ही महिला नेत्री पर की टिप्पणी
नगर भवन में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के जाने के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने ओम ज्योति भगत पर की टिप्पणी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सवis-this-the-relationship-of-women समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम समापन के पश्चात जैसे ही निकले की भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ़ भोला सिंह द्वारा पार्टी की महिला नेत्री पर अभद्र किये जाने के बाद माहौल गरमा गया। भाजपा नेता आपस में भीड़ गए और हाथापाई की नौबत आ गयी। वही कार्यक्रम समाप्ति के घंटो बाद तक घटना चर्चा का विषय बना रहा।








ज्ञात को कि नगर भवन में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और बक्सर जिला भाजपा के नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद मंच से नीचे उतरने के दौरान महिला नेत्री पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा टिप्पणी करते अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जो कि महिला नेत्री ओम ज्योति भगत के पति और पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सच्चिदानंद भगत के पुत्र राजीव भगत को नागवार गुजरी। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को इस तरह की टिप्पणी न करने की सलाह दी, जिस पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके प्रति भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला।




घटना के बाद बक्सर जिला भाजपा कमेटी की जिला उपाध्यक्ष इन्दू देवी समेत अन्य नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि कोई महिला कार्यकर्ता अपने पति के साथ कार्यक्रम में आती है, तो इस प्रकार की टिप्पणी करना कतई उचित नहीं है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि भाजपा नेता महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन क्या इस तरह की भाषा महिलाओं का सम्मान है? क्या भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यही सम्मान देना जानते हैं? कार्यक्रम के बाद नगर भवन में हुई घटना जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी।

