अहिल्याबाई होलकर की त्रि शताब्दी पर महिला शिक्षिकाओं के लिए आयोजित हुआ शिविर
छात्राओं तथा महिलाओं को सफल होने के लिए शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से सबल होना समय की मांग : वर्षा पांडेय




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के सिविल लाइन सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड में भारतीय इतिहास की महान महिला शासक व वीरांगना, राष्ट्रमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रि शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय उत्थान में नारी शक्ति को एक समर्थ ऊर्जा व सशक्तिकरण के रूप में जागृत करने के आहूत महिला शिक्षिकाओं का एक शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्षा कनिष्का तिवारी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वर्षा पांडेय, विभाग प्रमुख बीरेंद्र कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा व प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। अतिथियों का परिचय व सम्मान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने कराया।






कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विभाग प्रमुख ने रानी होलकर की जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। महिला थाना अध्यक्षा कनिष्का तिवारी ने अपने संबोधन में साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा समेत महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा दिए जा रहे अधिकारों की विस्तार जानकारी दी तथा सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के गुर भी सिखाए। वहीं समाज सेवी व भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने अपने जोरदार संबोधन में रानी होलकर को शक्ति, बुद्धि, युक्ति, भक्ति और मुक्ति का अद्भुत मिशाल बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में छात्राओं तथा महिलाओं को सफल होने के लिए शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से सबल होना समय की मांग बताई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की सह सचिव नीलम देवी ने किया व आभार ज्ञापन अहिरौली विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने दिया। इस कार्यक्रम में भोजपुर व बक्सर के लगभग 25 विद्या भारती विद्यालयों के कई प्रधानाचार्य व महिला शिक्षिकाएं, विद्यालय की कई महिला अभिभावक तथा छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन आचार्या मंजू तिवारी व विभा राय ने किया।
वीडियो देखें :

