POLITICS

राष्ट्रगान का अपमान पर महागठबंधन ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन 

एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रगान के दौरान अजीबोगरीब हरकत, अधिकारी के रोकने पर भी नहीं रुके

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहार प्रदेश महागठबंधन द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत बक्सर जिला मे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के अपमान किये जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के नेतृत्व मे  एक विशाल जुलुस जिला कार्यालय से निकालकर नारे के साथ कलेक्ट्रेट रोड होते हुए अम्बेडकर चौक पहुँचा। इस दौरान राजद नेता “राष्ट्र गान का अपमान  नहीं सहेगा मगागठबंधन” नारे लगा रहे थे। बिहार का बार बार अपमान करना बिक्षिप्त मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ो। ज्ञात हो कि एक सरकारी कार्यक्रम मे राष्ट्रगान बज रहा था। उसी समय मुख्यमंत्री विचित्र तरह के व्यवहार करते जा रहे थे। ठीक उसी समय एक अधिकारी बार बार रोक रहा था। उसके बाद उनका हरकत जारी था।

 

राष्ट्रगान के अपमानन पर महागठबंधन संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पूरे बिहार में  मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इसी तरह बिहार विधान सभा  मे महिलाओ कों बार बार अप शब्दों से महिला विधायकों कों अपमान कर रहे हैं । बिहार के मुख्यमंत्री का इतना संतुलन बिगड़ गया है की एक संबैधानिक पद पर रहते हुए प्रधनमंत्री के भरे विशल मंच पर पैर पकड़ रहे थे एक होली मिलन समारोह ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर का पैर पकड़ रहे थे। इस अर्द्ध  बिक्षिप्त  मुख्यमंत्री का बिहार के लोग अपमान क़ब तक सहते रहेंगे। यह सब बिहार का उपहास मुख्यमंत्री से भाजपा करा रही है। बिहार के अपमान का सीधे तौर पर भाजपा  जिम्मेदार है।

 

बिहार की जनता सब देख रही है और समझ रही है समय रहते बिहार की इज्जत बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार मे थोड़ा भी नैतिकता बचा है तो तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। और भजपा मे भी थोड़ा लाज शर्म हैं तो ऐसे अर्द्ध  बिक्षिप्त मुख्यमंत्री को हटा देना चाहिए। यदि इसी प्रकार का मुख्यमंत्री हरकत करते रहे तो महागठबंधन चुपचाप बैठा नही रहेगा। बिहार के भविष्य युवाओ के धड़कन तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कुशल नेतृत्व मे लड़ाई जारी रखेगा।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, जिला मिडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, धनपती चौधरी, संतोष भारती, बबलू यादव, अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, इफ्तखर अहमद, प्रेम खरवार, वीआईपी के श्रीभगवान चौधरी, प्रभुनाथ चौधरी, शम्भू चौधरी, अजय चौहान, भकपा के अरुण ओझा, अखिलेश यादव, लाटू यादव , गुड्डू यादव, मनोज ठाकुर, ददन  पासवान, धर्मराज चौहान, शिवबचन सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, लालबाबू यादव, अर्जुन कुशवहा, आखिलेश  पासवान, विनोद यादव, भुट्टो खान, सरोज राजभर , कृष्णवती देवी, अजीत  राम, रमाशंकर कुशवाहा, दीपक यादव समेत सैकड़ों महागठबंधन के साथी शामिल रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button