OTHERS

स्व. भगवती महतो ‘ब्रह्मपुरी’ की पुत्रवधू राजश्री पूनम ने प्रधान शिक्षक परीक्षा में किया सफलता हासिल 

शिक्षाविद स्व. भगवती महतो 'ब्रह्मपुरी' उर्फ भन्ते चन्द्रमणी  ने वर्ष 1970 में निजी विद्यालय खोल जगाया था शिक्षा का अलख

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद स्व. भगवती महतो ‘ब्रह्मपुरी’ उर्फ भन्ते चन्द्रमणी  की पुत्रवधू राजश्री पूनम  ने बीपीएससी द्वारा  आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लिया है।  उनकी उपलब्धि उनके परिवार समेत अन्य लोगों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

 

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सिटी मैनेजर नगर परिषद बक्सर ने बताया की हमारे पिताजी  स्व. भगवती महतो ने हम लोगों को बचपन से ही शिक्षा के प्रति जागरूक किया करते थे जो स्वयं एक शिक्षक थे।  वे 1965 के बीएचयु से बीएससी किये थे और माँ विमला देवी गृह विज्ञान से एमए की थी। उन्होंने  आरा और बक्सर  के बीच पहला निजी विद्यालय सनकालो बाल विद्यालय 1970 में स्थापित किया जो ब्रह्मपुर में 40 साल तक चलाए। उन्होंने बताया की मेरी माँ के कारण विद्यालय में लड़की अधिक पढती  थी। पिता जी ने आगे अपना जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में  समर्पित कर दिए। जिनका वर्ष 21 जून 2024 को निधन हो गया। वे ब्रह्मपुर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और उनके द्वारा अनेकों पुस्तक की रचना की गई है। अब उनके कदम पर उनकी बहु राजश्री पूनम भी चल पड़ी है जो वर्तमान में प्लस 2 जी.बी.ओ. उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में अंग्रेजी विषय की सहायक शिक्षिका है।  उनका बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक की परीक्षा उतरीं कर लिया है। उनकी सफलता पर लोगों द्वारा काफी बधाइयाँ मिल रही है वही  पिताजी का नाम आज और ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button