OTHERS

नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा का साक्ष्य डीडीसी के समक्ष रामजी सिंह ने किया प्रस्तुत

स्पैरो कंपनी के दागी होने का साक्ष्य भी किया प्रस्तुत  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर परिषद बक्सर में भ्रष्टाचार और अधिकारियों के कारगुजारियों की जांच को लेकर युवा नेता रामजी सिंह द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अर्जी दी गई थी जिस पर कुछ दिन पूर्व उप विकास आयुक्त कार्यालय से पत्र रामजी सिंह को प्राप्त हुआ जिसमें 2 जुलाई मंगलवार को साक्ष्य के साथ उप विकास आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया था।

 

मंगलवार को युवा नेता रामजी सिंह ने उप विकास आयुक्त कार्यालय में साक्ष्यों के साथ पहुंचे।  उन्होंने नगर परिषद में भ्रष्टाचार, टैक्स वसूलने वाली कंपनी (स्पैरो) की गतिविधियों की जांच, नाली उड़ाही के नाम पर खानापूर्ति इत्यादि से जुड़े मामलों की शिकायत आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में की थी और अर्जी लगाई थी। उन्होंने उप विकास आयुक्त के कार्यालय में साक्ष्य के साथ तीन सदस्यीय पदाधिकारी के साथ घण्टों बातचीत के दौरान संबंधित आरोपों से जुड़े कागजात के साथ अनेको फोटोग्राफ्स सौंपा गया। जिसमे मुख्य रूप से स्पैरो कम्पनी द्वारा जहां भी टेंडर लिया गया है हर जगह से ब्लैक लिस्टेड किया गया है और इस कम्पनी पर फर्जीवाड़े को लेकर एफआईआर भी हुआ है जिसका प्रमाण सौपा गया।  वही रामजी सिंह ने नाला उड़ाही को मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा की आप स्वयं इसका एक बार स्थल निरिक्षण कर लिया जाय सर की नाला उड़ाही किये लगभग एक माह हुआ और पूरा नाला जाम है ये कैसी उड़ाही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button