OTHERS

डॉक्टर्स डे पर प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक सर्राफ ने डॉ अरुण को किया सम्मानित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। क्योकि 1 जुलाई 1882 को बिहार के  डॉक्टर विधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और 1 जुलाई 1962 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।  डॉक्टर राय का  मेडिकल सर्विस और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा था। वही भारत में पहली बार 1 जुलाई 1991 को इस ख़ास दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया गया था।  उक्त बातें सोमवार को डॉक्टर दिवस पर झुनबाबु सर्राफ के प्रतिष्ठान गंगाराम मदन प्रसाद ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर अशोक जी सर्राफ ने शहर के प्रतिष्ठित फिजिसियन डॉक्टर अरुण कुमार को सम्मानित करने के दौरान कहा।

 

अशोक सर्राफ ने कहा की स्वस्थ जीवन हर किसी की प्रियोरिटी लिस्ट में  होता है। कहा भी गया है, कि सेहत सबसे बड़ी पूंजी है।  हेल्दी व्यक्ति ही लाइफ को सही तरह से एन्जॉय कर सकता है।  इसमें डॉक्टर्स का रोल बहुत अहम होता है। छोटी बड़ी हर तरह की बीमारियों को डॉक्टर्स की मदद से ठीक किया जा सकता है। शायद इसलिए, इन्हें भगवान का दर्जा मिला हुआ है। हमारे समाज में बहुत से ऐसे डॉक्टर है, जो सिर्फ मरीजों की सेवा करने के लिए ही जीते हैं। जिसमे शामिल है शहर के डॉ अरुण कुमार जो छुट्टी के दिन भी मरीज को देखते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button