600 मीटर दौड़ में खुशबू तो 5000 मीटर की दौड़ में सचिन ने मारी बाजी


न्यूज विजन। बक्सर
बक्सर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 5वें जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय किला मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 11 प्रखंडों के 255 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बक्सर जिलाएथलेटिक्स संघ के चेयरमैन राजा मिश्रा ने बताया कि अंडर -12 बालक वर्ग के 300 मीटर दौड़ में कार्तिकेय भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग के लंबी कूद में प्रकाश कुमार व आनंद कुमार पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-18 बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में संदीप कुमार पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 बालक वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में सचिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में मनजी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
संघ के चेयरमैन ने बताया कि आगामी 4 जनवरी को जमुई में होने वाले क्रॉस कंट्री एवं फरवरी माह में तिरुपति बालाजी में होने 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए भी खिलाडियों का चयन किया गया है। मौके पर चेयरमैन राजा मिश्रा, सचिव मो हलीम, आयोजन सचिव कुमार रवि रंजन, सह सचिव चन्दन कुमार साहनी, सदस्य मो एजाज, बीजेपी नेता अमित कुमार पांडेय, उप चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मिश्रा तथा मुन्ना उपाध्याय उपस्थित थेे।





